मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के हॉकी मैदान पर चल रही अंडर 15 हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को यंग्स स्टार और सिवाया एकादश टीम के बीच मैच हुआ। संघर्षपूर्ण खेले गए मैच में सिवाया एकादश टीम ने यंग्स स्टार टीम को 6-2 से पराजित किया। सिवाया एकादश की ओर से मयंक पाल, मनीष प्रजापति, लकी शर्मा, मयंक त्यागी, जनक यादव व अक्षत चौहान ने गोल किया। वहीं, यंग्स स्टार टीम की ओर से अनमोल गोस्वामी व आयुष गोयल ने अपनी टीम के लिए गोल किए। मैच के निर्णायक अर्पित शर्मा व आकाश चौहान रहे। मैच के बाद प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।