फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साली को अपहरण कर दुष्कर्म करने की दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। प्रेम विवाह करने के बाद जीजा ने साली को अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी। इसी डर से युवती ने घर से निकलना छोड़ दिया और पल्लवपुरम थाने पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी दलित युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि मवाना निवासी विशाल ने उसकी बहन से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि अब विशाल फोन पर साली और परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने विरोध किया तो उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने की धमकी दी गई। आरोप है कि विशाल ने मनीष नाम के युवक से फोन कराया और विशाल की बात न मानने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को मामले की जानकारी दी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर पल्लवपुरम थाने में विशाल गुर्जर, मुस्कान व मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें