मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पर विवाहिता महिला को बहन ने जहरीला पदार्थ दे दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बहन और उसकी बेटियों पर जहर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक चंचल शर्मा आर्यनगर सूरजकुंड की रहने वाली चंचल शर्मा विवाहिता है। पति दिल्ली में रहता है। पुलिस को सूचना मिली कि चंचल शर्मा को किसी ने जहर दे दिया है और उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंचल ने पुलिस को बयान दिया कि बहन और उसकी बेटियों ने उसे खाने में जहर दे दिया। दोस्त नेहा ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चंचल ने बताया कि वह उसे गलत काम से रोकती थी। इस वजह से बहन ने उसे खाने में जहर दे दिया। संवाद