सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को सिस्टर डीना का पर्व मनाया गया। संस्थान
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को सिस्टर डीना का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज स्टाफ ने दीप प्रज्वलित कर की। अंजलाना, रूपा, संजना और नैंसी ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। सिस्टर डीना के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका के माध्यम से उनके जीवन और कार्यों को दर्शाया गया। संचालन डॉ. निमिषा ने किया। इस अवसर पर डॉ. विदुषी, डॉ. सुषमा, डॉ. अंकुर, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. मोनिका और डॉ. नीरू सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।