तहसील में एस आई आर कार्य की समीक्षा करते एडीएम प्रशासन। (मवाना)
मवाना। मवाना तहसील का बुधवार तक 37 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एडीएम प्रशासन सतप्रकाश ने चल रहे एसआईआर कार्य की समीक्षा की और तहसील अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसील सभागार में एडीएम प्रशासन ने नायब तहसीलदारों के साथ चल रहे एसआईआर कार्य की समीक्षा की। सभी नायब तहसीलदारों से जानकारी की कितने फार्म प्रतिदिन अपलोड किए जा रहे हैं। पूरी तहसील में प्रतिदिन लगभग 22 हजार फार्म अपलोड हो रहे हैं। उन्होंने इसकी संख्या बढ़ाने के निर्देश नायब तहसीलदारों को दिए। साथ ही कहा कि जो बीएलओ और सुपरवाइजर कार्रवाई में लापरवाही बरत रहे हैं। उनकी सूची तैयार कर दी जाए और अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाए। 4 दिसंबर से पहले हर हाल में एसआईआर का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभी तक तहसील का एसआईआर का कार्य 37 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।