फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। कस्बा जानी खुर्द में स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने एसआईआर को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जानी में रैली निकाली। रैली को कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुमलता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूक अभियान रैली में कॉलेज के एनसीसी सीनियर विंग, जूनियर विंग, स्काउट एवं गाइड और विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कुसुमलता ने एसआईआर एवं मतदाता बनने के महत्व के बारे में बताया। रैली जानी के मुख्य रास्तों से होते हुए वापस कॉलेज में आकर समाप्त हुई। रैली में छात्र-छात्राएं एसआईआर को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर लिए हुए थे। रैली में एनसीसी प्रभारी अंकित सिंह और शैलेंद्र प्रताप सिंह अध्यापक चमन सिंह, कमल वर्मा, अनिल कुमार शर्मा, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें