लावड-------लावड़ नगर पंचायत में एसआईआर का सुनवाई केंद्र पर लगी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय को एसआईआर नोटिसों की सुनवाई का केंद्र बनाया गया है। बृहस्पतिवार को कार्यालय में सुनवाई प्रक्रिया शुरू हुई।
नगर पंचायत लावड़ के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार व तहसील से नियुक्त चार अन्य सरकारी कर्मचारियों ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की। सुबह से लेकर दोपहर तक सभागार में काफी संख्या में लोग जमा रहे। दिनभर नोटिसों पर सुनवाई चलती रही। लगभग तीन दर्जन मतदाताओं के नोटिसों का निस्तारण किया गया। हालांकि, अधिकांश लोग जानकारी के अभाव में बिना आवश्यक कागजात या अधूरे कागजों के कार्यालय पहुंचे। जिन्हें जानकारी देकर उनसे आवश्यक कागजात जमा करने के लिए कहा। 5 फरवरी तक सभी कार्यदिवसों में नगर पंचायत में सुनवाई प्रक्रिया जारी रहेगी। जिससे कि एसआईआर वाला समय से कार्य पूर्ण हो सके।