तहसील में एस आई आर में सुनवाई के लिए लगी भीड। (मवाना)
मवाना। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, उसमें से लगभग 800 लोगों की बुधवार को सुनवाई की गई। बुधवार तक 17 हजार लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने बीएलओ द्वारा फार्म भरते समय वर्ष 2003 का डाटा नहीं नहीं दिया था ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 800 लोगों को मवाना, हस्तिनापुर व परीक्षितगढ़ ब्लाक से नोटिस मिला था। बुधवार को यह लोग साक्ष्यों के साथ सुनवाई के लिए पहुंचे। इसके लिए तहसील में सात टेबल बनाई गई हैं। बुधवार तक लगभग 12 हजार लोगों की सुनवाई हो चुकी है।
तहसील में एस आई आर में सुनवाई के लिए लगी भीड। (मवाना)