जागरण में दीप प्रज्जवलित करते हुए । (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़। गांधारी सरोवर प्रांगण में भगवान महादेव का चौथे विशाल जागरण में पंड़ित सूरज नौटियाल ने मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना एवं बिजेंद्र भाटी, विनय चौधरी, नरेश गुर्जर ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। वहीं भजन गायक अमित शर्मा, दीपक ब्रजवासी, सोनू बहरामपुरिया, प्रदीप वशिष्ठ ने भगवान आशुतोष का गुणगान करते हुए भजन प्रस्तुत किए। शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, शिव विवाह, शिव तांडव की झांकियों ने आकर्षण के चलते सभी का मन मोह लिया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नगरवासियों का सहयोग रहा।