फूल बाग कॉलोनी जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम।
मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में सिद्ध चक्र महामंडल विधान हुआ। अभिषेक के बाद मांडले पर 512 अर्घ्य अर्पित किए गए। समाज के मंत्री नवीन जैन और हेमंत जैन ने भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। संध्या समय मंदिर में भक्तामर पाठ हुआ। पूजन का सौभाग्य अतुल जैन, नीलम जैन, मयूर जैन, दिव्या जैन ने किया। भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के सम्मुख 48 श्लोक पढ़े गए। सामूहिक आरती हुई। अंत में ड्रा निकाला गया। कार्यक्रम में नवीन जैन, अतुल, विनोद, संजय, हेमंत, जिनेंद्र, विनय, मयंक, राजेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद