मेरठ। पीएल शर्मा जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डाॅ. सुरेश कुमारी को मातृ शिशु कल्याण महानिदेशालय में निदेशक बना दिया गया है। वह पिछले काफी समय से जिला अस्पताल में सेवाएं दे रही थीं। मार्च 2024 में उन्होंने जिला अस्पताल में चार्ज संभाला था। उनके कार्यकाल में जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाओं में विस्तार के साथ ही उन्नयन भी हुआ। सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ। ब्यूरो