फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईबी ने पांच ईंट भट्ठों पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईबी ने पांच ईंट भट्ठों पर छापा मारा
विज्ञापन

मेरठ। स्टेट जीएसटी विभाग के विशेष जांच दस्ते द्वारा शहर के नौ ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया। विभिन्न दस्तावेज और बिलों की जांच की गई। दो भट्ठों से दस्तावेज इकट्ठा किए गए। बिना बिल ईंट बेचने के मामले में टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अब जल्द ही टीम बागपत में भी कार्रवाई करने जा रही है।
जीएसटी विभाग द्वारा एसआईबी के छापे लगातार जारी हैं। बीते दो दिनों में टीम ने नौ ईंट भट्ठों की शिकायत के बाद स्थलीय निरीक्षण किया गया है। इसमें बालाजी ब्रिक फील्ड गढ़ रोड और नंगलामल शुगर मिल के पास स्थित ईंट भट्ठे की जांच हुई है। विभाग के अनुसार शनिवार को कार्रवाई की गई। जांच के दौरान नंगलामल क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर विक्रय के दस्तावेज नहीं मिले। गढ़ रोड बालाजी ब्रिक फील्ड से दस्तावेज एकत्रित किए गए हैं। ईंट भट्ठे में आईटीसी क्लेम न करने पर 6 प्रतिशत टैक्स लगता है। अगर भट्ठा संचालक आईटीसी क्लेम लेता है तो उसे 12 प्रतिशत टैक्स देना होता है। ऐसे में भट्ठा संचालक बिलिंग में गड़बड़ी करते हैं। ईंट निर्माण की संख्या कम दर्शाई जाती है और टैक्स की चोरी की जाती है।
विज्ञापन

जारी रहेगी कार्रवाई
विभाग के विशेष जांच दस्ते द्वारा विभिन्न व्यापार से जुड़े लोगों जांच की जा रही है। भट्ठों पर जांच शिकायत के बाद की गई है। बुधवार को मामले की सही रिपोर्ट प्राप्त होगी। -एमपी सिंह, अतिरिक्त आयुक्त, जीएसटी
विज्ञापन

भट्ठा एसोसिएशन करेगी आंदोलन
मेरठ जनपद ईंट निर्माण समिति जीएसटी विभाग की कार्रवाई का विरोध किया है। संगठन के महामंत्री पवन मित्तल ने कहा कि बेवजह भट्ठा संचालकों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इस संबंध में रणनीति बनाई जा रही है। बुधवार को जीएसटी आयुक्त से मिलकर उनके सामने भट्ठा संचालकों की समस्या रखी जाएगी। अगर छापा मारने की कार्रवाई नहीं रोकी गई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें