मेरठ। श्री श्याम नव युवा मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से 29 नवंबर को भैसाली मैदान में आठवें श्याम वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। रविवार शाम आठ बजे मेरठ बनेगा खाटू धाम की थीम पर कार्यक्रम होगा। बागपत रोड स्थित सभागार में आयोजकों ने यह जानकारी दी। उज्ज्वल वर्मा ने बताया कि महोत्सव में भजन गायक संजय मित्तल बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। ऋषभ जिंदल ने बताया कि मेरठ के भजन गायक नीरज गुरु और नितिन गुप्ता भी भजनों की प्रस्तुति देंगे। धीरज गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रजरसिक शिवम कौशिक रहेंगे। मनोज अग्रवाल और आदित्य शारदा ने बताया कि बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। इस दौरान वंश शर्मा, मोहित वर्मा, विशाल वर्मा, विवेक भूषण गुप्ता, शिवम शर्मा, गौरव गोयल, मनोज अग्रवाल, आदित्य शारदा, प्रथम, तनिष्क, अभिषेक मौजूद रहे। ब्यूरो