मोदीपुरम। श्री श्याम परिवार सेवा मंडल पल्लवपुरम की ओर से बुधवार शाम मोदीपुरम स्थित देव मंदिर में आया मेला मेरे श्याम का चतुर्दश संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। संकीर्तन में भजन गायिका रिया अग्रवाल सहित संजय सैन, आयुष कंसल, टोनी आहुजा और विकास सिंघल श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। देर रात तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। आयोजक नीटू शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के बैठने की भी विशेष व्यवस्था की गई है। संवाद