मेरठ। गढ़ रोड गांधी आश्रम दशावतार भगवान परशुराम राधा-कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को एकादशी के अवसर पर श्रीकृष्ण बधाई उत्सव मनाया गया। शाम सात बजे आयोजित कीर्तन में अनिल गोयल ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। रोहित कंसरल ने बाबा श्याम का आह्वान किया। भजन गायक वर्षा सूर्यवंशी, प्रिंस सूर्यवंशी ने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। अनिल गोयल के भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में सच्चिदानंद शर्मा, विवेक गोयल, रतनलाल, अंकित बंसल, रोहित गुप्ता, दीपक भिवानिया, श्यामा आदि रहे