फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी ने चार रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जेएसएम क्रिकेट एकेडमी मवाना रोड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को टैप्स क्रिकेट एकेडमी और श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें श्रीवान्या की टीम ने चार रन से मैच जीता। श्रीवान्या की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इसमें अनमोल ने सबसे अधिक 61 रन की पारी खेली। प्रतीक तोमर ने भी 36 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में युवराज, हिमांशु, रणविजय ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैप्स क्रिकेट एकेडमी की टीम 27 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी और 4 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से हर्षित सिंह ने 33, रणविजय ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अनमोल, मयंक, प्रतीक, आयुष ने विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें