फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 17 से नेहरू नगर में होगी श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक सूरजकुंड सड़क स्थित ट्रस्ट कार्यालय में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल एवं सचिव सुशील गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट के तत्वावधान में 17 जून से 24 जून तक नेहरू नगर गली नंबर-2 में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास आचार्य बृज किशोर तिवारी कथा का रसपान कराएंगे। साथ ही सर्वसम्मति से ट्रस्ट का विस्तार करते हुए डॉ. अमित अग्रवाल को लखनऊ मंडल अध्यक्ष तथा सचिन गुप्ता को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा सभी ट्रस्टियों एवं पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सचिव सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार गोयल, मेरठ जिला अध्यक्ष ऋषि शर्मा, पायल गुप्ता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें