फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से रामलीला मैदान में होगा श्रीराम लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन बुधवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए रामलीला कमेटी व आयोजकों ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह सैनी और अधिवक्ता विरेंद्र सैनी ने बताया कि मंचन श्री रामा मंडल श्रीराम तलैया मंदिर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर कस्बे के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। पहले दिन वेदवती संवाद और श्रवण कुमार की लीला प्रस्तुत की जाएगी। रामलीला कमेटी ने बताया कि 21 सितंबर को भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली जाएगी। बरात सैनी धर्मशाला से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए श्रीराम लीला मैदान पहुंचेगी। कमेटी के मंत्री प्रदीप मित्तल ने जानकारी दी कि इस बार रावण और कुंभकर्ण के पुतलों की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है। पिछली बार दोनों पुतलाें की 50 फीट की ऊंचाई थी जाे इस बार 60 फीट होगी। स्थानीय निवासी ललित गुप्ता, विरेंद्र चौधरी, कपिल, राजलक्ष्मी ने बताया कि श्रीराम लीला मंचन के लिए कस्बे के लोग उत्साहित हैं। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें