सरधना। नगर के रामलीला मैदान में चल रहे श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में श्री राम का राजतिलक के साथ समापन किया गया। प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि ने किया। इसके साथ रामलीला का समापन हो गया। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच राज्याभिषेक की परंपरा निभाई गई।
रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सीता और लक्ष्मण, हनुमान जी सहित सभी को राजगद्दी पर बुलाया गया। स्वरूपों की आरती उतारी गई। रामलीला कमेटी की ओर से सभी अतिथियों काे प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्री राम चरित्र प्रदर्शन उत्सव का समापन हो गया। रामलीला कमेटी ने मंचन कर रही श्री रामा मंडल श्रीराम तलैया मंदिर का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मलखान सैनी, शरद त्यागी, तेजस्वी भगवान मित्तल, मूलचन्द सैनी, मदन लाल बंसल, नीरज गुप्ता, अजय त्यागी, अनुज बंसल, विरेन्द्र सैनी, अंकित, प्रदीप कुमार, अभिषेक, सोमनाथ बिन्द्रा, डॉ. देवेन्द्र बंसल, सुशील कुमार, सूरजमल शर्मा आदि मौजूद रहे।