मवाना। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में मवाना के उत्सव मंडप में 24 से 30 सितंबर तक सात दिवसीय श्री खाटू श्याम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें मोहन गोकुलधाम हरिद्वार के पीठाधीश्वर पूज्यपाद कृष्णा संजय महाराज प्रतिदिन दोपहर दो से शाम छह बजे तक बाबा खाटू श्याम की महिमा, भक्ति और समर्पण का रसपान कराएंगे। महोत्सव का शुभारंभ 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे श्री खाटू श्याम मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा से होगा, जो कथा स्थल उत्सव मंडप पहुंचकर संपन्न होगी। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि मवाना में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का आनंद उठाने की अपील की।