मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गगोल रोड स्थित पारिवारिक कारखाने में श्रमिकों, कर्मचारियों और स्टाफ के साथ सामूहिक भोजन कर सेवा पखवाड़े की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कारखाना तीन पीढ़ियों के परिश्रम और संस्कारों की धरोहर है। श्रमिक परिवार का हिस्सा हैं और उनके सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान संगीता अग्रवाल शारदा, विपिन, उमेश, चिराग, सुहानी, गोविंद, माधव रहे।