फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रात में फुहार, सुबह बदला बदला नजर आया मौसम

विज्ञापन
अमर उजाला....तेज धूप रही लेकिन चेहरे पर रही मुस्कान....डीएन कालेज में आयोजित युवा महोत्सव में श
विज्ञापन
मंगलवार रात हुई हल्की बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया। रातभर चली फुहारों से गर्मी से राहत मिली। बुधवार को दिनभर मौसम बदला-बदला नजर आया। तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सुबह धूप निकलने के बाद हल्की गर्माहट महसूस हुई, लेकिन तेज गर्मी नहीं रही। पूरे दिन मौसम का मिला-जुला स्वरुप बना रहा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही के अनुसार, बृहस्पतिवार से आसमान साफ होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है। बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 105 रहा, जबकि गंगानगर में 114 और पल्लवपुरम में 97 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें