फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण की बाल लीला को दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। बच्चों द्वारा रचनात्मक तथा कलात्मक गतिविधियों द्वारा कृष्ण की बाल लीला तथा चरित्र को दर्शाया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जन्म अवस्था, बाल अवस्था व युवा अवस्था को चरित्रार्थ करते हुए झांकियों का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। श्रीकृष्ण के भजन पर बच्चों ने नृत्य कर सबका मन मोहा। चेयरमैन डाॅ. ओमपाल सिंह व प्रधानाचार्य डाॅ. प्रवीन कुमार पथरा ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी। चेयरमैन ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की लीला के बारे में विस्तार से बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें