आरएलबी एकेडमी मवाना में विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्राएं स्रोत स्कूल
मवाना। नगर के आरएलबी एकेडमी में शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल्स ने अभिभावकों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, प्रयोगात्मक ज्ञान एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था। पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में अभिभावकों ने अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर शिक्षकों से सार्थक चर्चा की। प्रधानाचार्य रितु शर्मा ने शिक्षक और विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा। संवाद