नाटक में दिखाया एसिड अटैक का दर्द
मेरठ। संगीत समाज म्यूजिक कॉलेज एवं एसएस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को मनाया गया। मिशन कंपाउंड में नवरंग थीम पर आयोजन हुआ। आयोजन का शुभारंभ संगीत समाज के अध्यक्ष प्रकाश मित्तल ने किया। आयोजन में कलाकारों ने विभिन्न वेशभूषा में सजकर नृत्य व नाटिका का मंचन किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण एसिड अटैक पर आधारित नाटिका रही। इसके अलावा भरतनाट्यम की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश मित्तल, कोषाध्यक्ष नरेश मित्तल, महामंत्री नरेश, महामंत्री आलोक गोयल, मंत्री विपिन अग्रवाल, करुणेश, हृदयेश शर्मा, विनय कुमार व डॉ. केेके शर्मा मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य निशा भटनागर, संगीता वर्मा व शिक्षिकाओं ने सहयोग दिया। संचालन वैशाली कौशिक, वंदना व रुचिका सिंह ने किया।