फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चाचा के घर से लौट रहे युवक पर चलाई गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। रंजिश के चलते गांव ललियाना में अपने चाचा महबूब से घर से लौट रहे गांव के ही राशिद पुत्र जफरयाब पर गांव के ही कुछ लोगों ने घेर कर हमला कर दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने राशिद पर गोली चला दी। टांग में गोली लगने से राशिद घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांव ललियाना निवासी राशिद पुत्र जफरयाब ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह चाचा महबूब के घर से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही भूरे उर्फ फैसल ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी टांग में लगी। आरोप है कि दूसरी गोली उसके साथी हासिम पुत्र मुनकाद ने चलाई जो उसके सिर को छूती हुई निकल गई। जान मोहम्मद व आमिर पुत्र मुबारिक ने लाठी डंडों से वार किया। आरोप है कि कुछ देर पहले ही शेर मोहम्मद पुत्र मुबारिक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों में दुष्कर्म के एक मामले में रंजिश चल रही है। इसके चलते प्रथम दृष्टया पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए खुद गोली चला दी। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। हालांकि, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें