फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जानी में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के भांजे पर गोली चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानीखुर्द में दुकान पर बैठे मनीष पर रविवार शाम गांव बाफर निवासी दो सगे भाइयों ने गोली चला दी। युवक ने घर में घुसकर जान बचाई। पीड़ित ने दो हमलावरों को नामजद कराते हुए तहरीर दी है। राज्यमंत्री दिनेश खटीक रिश्ते में मनीष के मामा लगते हैं।
विज्ञापन

जानीखुर्द में मेरठ-बागपत मार्ग पर रामकुमार की कन्फेक्शनरी की दुकान है। रामकुमार और उसका 17 वर्षीय बेटा मनीष रविवार शाम दुकान पर बैठा था। बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने बाइक से उतरते ही मनीष पर तमंचे तान दिए। मनीष दुकान के बराबर में गली के अंदर भाग लिया। हमलावरों ने मनीष पर भागते हुए दो गोलियां चलाईं। मनीष गली में स्थित रामबीर के घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर जान बचाई। इसके बाद हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। मनीष ने गांव बाफर निवासी दो सगे भाइयों सुमित और शरद के खिलाफ तहरीर दी है।
जानी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़ित मनीष ने बताया कि शनिवार शाम भी आरोपी युवक उसकी दुकान पर आए थे। उसके साथ मारपीट कर भाग गए थे। विवाद किस बात पर हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें