फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंद मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान

Sat, 27 May 2023 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। चिरौड़ी गांव में शुक्रवार को एक मकान में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे मकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे पीड़ित ने पड़ोसियों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चिरौड़ी गांव निवासी अग्रसेन शुक्रवार को परिवार के साथ सरधना रिश्तेदारी में गया था। शार्ट सर्किट से मकान में आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने उसे फोन पर दी। अग्रसेन ने गांव पहुंचकर पड़ोसियों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें