फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में खूब हुई खरीदारी: घर ले गए सपनों की गाड़ी, पहले दिन हुआ 200 करोड़ का कारोबार

Fri, 04 Oct 2024 02:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

नवरात्र के प्रथम दिन बाजार में खूब राैनक रही। नवरात्र के प्रथम दिन 1400 से अधिक वाहनों की डिलीवरी दी गई, 200 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के प्रथम दिन बाजार में गहने, वाहन, कपड़ों की जमकर खरीदारी की गई। लोग अपने सपनों की गाड़ी घर ले गए। 1400 से अधिक वाहनों की डिलीवरी दी गई। ऑटोमोबाइल व्यापारियों को नई बुकिंग भी मिली। सराफा बाजार के भी इस बार रिकाॅर्ड कारोबार हुआ। 200 करोड़ का कारोबार हुआ।

विज्ञापन


जागृति विहार निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी के लिए पहले नवरात्र पर स्कूटी खरीदी है। स्कूल से बच्चों को लाने के लिए और अन्य खरीदारी के लिए स्कूटी की आवश्यकता थी। पहले ही नवरात्र में स्कूटी खरीदने की प्लानिंग कर रखी थी।

कंकरखेड़ा निवासी मोहित ने बताया कि दिल्ली ऑफिस जाने के लिए कार खरीदी है। अन्य तीन साथियों के साथ शेयरिंग बेस पर ऑफिस चले जाएंगे। गंगानगर निवासी दीपक ने बताया कि दिसंबर में बेटी की शादी है। उनके लिए सामान की खरीदारी शुरू की है। आज कुछ ज्वेलरी खरीदी है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Accident: माॅर्निंग वाॅक पर निकला था शख्स, अचानक सामने आ गई माैत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ऑटोमोबाइल बाजार ने किया 40 करोड़ का कारोबार
किया, महिंद्रा और हीरो के डीलर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि थार की सर्वाधिक खरीदारी हुई। टू व्हीलर में बाइक और स्कूटी दोनों की ही बिक्री हुई। काफी संख्या में लोगों ने कारों की बुकिंग भी कराई है।

मारुति, हुंडई, किया, महिंद्रा सहित सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों का एक दिन में 40 करोड़ का कारोबार हुआ है। टाटा कंपनी के डीलर श्री वासु ऑटोमोबाइल के संचालक गौरव गुप्ता ने बताया कि 50 वाहनों की डिलीवरी दी गई। इसके अलावा कारों की बुकिंग के साथ काफी संख्या में इंक्वायरी भी हुई है।
विज्ञापन

सराफ का रिटेल बाजार भी चमका
सराफा बाजार में हाेलसेल के साथ रिटेल कारोबार भी हुआ। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि 50 करोड़ से अधिक कारोबार हुआ है। इसमें होलसेल और रिटेल दोनों शामिल है। सराफ कारोबारी आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि विवाह आदि मांगलिक आयोजन के लिए हीरे की अंगूठी, हार आदि की भी खरीदारी की गई है।

समर वेयर में चल रहे ऑफर का लिया लाभ
बाजार में सर्दियों का व्यापारियों द्वारा स्टॉक मंगवाना शुरू कर दिया गया है। ऐसे में समर वेयर में बहुत सी स्कीम दी जा रही है। बाय वन गेट वन के साथ 40 प्रतिशत तक विभिन्न ब्रांड पर डिस्काउंट हैं। सदर व्यापार मंडल अध्यक्ष और गार्मेंट व्यापारी विशाल आनंद ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन काफी संख्या में लोगों ने स्कीम का फायदा लेते हुए गार्मेंट की खरीदारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें