फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुर्ती में छज्जे न तोड़ने पर दुकानदारों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती के दुकानदार दीपक कुमार शुक्रवार को साथियों के साथ मेरठ विकास प्राधिकरण पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रवीण चावला, नवीन नागपाल, अब्दुल वासिद, कलीम, अलीम सहित अन्य ने दुकानों के छज्जे को चार से पांच फीट तक बढ़ा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर धमकाया जा रहा है। प्राधिकरण में शिकायत की गई थी। इसमें दुकानदारों को तीन दिन का नोटिस देकर स्वयं छज्जे तोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद छज्जे नहीं तोड़े गए। उन्होंने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें