थानाभवन। नगर में छोले भटूरे की दुकान चलाने वाले सूरज कश्यप की ट्रेन से कटकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
गांव हसनपुर लुहारी निवासी सूरज कश्यप (55 वर्ष) पुत्र टीका कश्यप पिछले कुछ समय से नगर के मोहल्ला रेत्ती में किराए के मकान में रहते थे। वह चरथावल बस स्टैंड के सामने छोले-भटूरे की दुकान कर रहा था। रविवार को 11 बजे के लगभग हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जब थानाभवन टाउन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, उसी समय थानाभवन ऊन मार्ग पर खानपुर अंडरपास के पास सूरज अचानक ट्रेन के सामने आ गया। जिससे ट्रेन के नीचे आने से उसकी गर्दन कट गई तथा मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टा यह मामला पारिवारिक परेशानी में आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद