दौराला। दौराला स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार को आरिफ के साथ मीठेपुर गांव निवासी दो भाइयों ने पंचर के रुपये मांगने पर गाली गलौज कर मारपीट की। मूलरूप से जानसठ के गांव काटका निवासी आरिफ वर्तमान में दौराला में रह रहा है। आरिफ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मीठेपुर गांव निवासी दो भाई अपनी गाड़ी में पंचर लगवाने उसके पास पहुंचे। आरोप है कि जब उसने पंचर लगाने के रुपये मांगे तो दोनों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर दोनों धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद