फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। थाना दौराला पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने दादरी गांव में महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसकर माहौल खराब करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि दादरी गांव स्थित एक दुकान पर बैठा युवक आने-जाने वाली महिलाओं व लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है और अश्लील गाने गा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दादरी गांव निवासी अनुज बताया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें