फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल के विवाद में दुकानदार और उपभोक्ता में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। लोईया गांव में रविवार देर रात मोबाइल के विवाद में दुकानदार और उपभोक्ता में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। गांव निवासी इसरार ने बताया कि उसने गांव निवासी फरमान की दुकान पर मोबाइल ठीक कराया था। आरोप है कि मोबाइल में फिर दिक्कत आ गई। इसके बाद वह दुकान पर शिकायत करने पहुंचा, जहां दोनों में कहासुनी हो गई और जमकर मारपीट हुई। दोनों घायल हालत में थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों का सीएचसी दौराला में उपचार कराया। क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें