शोभापुर गांव में मिश्रित आबादी रहती है। दलित युवक को गोली लगने के बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए पहले फर्जी केस लिखवाया गया और फिर गोली मार दी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स के अलावा आरएएफ और पीएसी का पहरा है। आरोपियों की धरपकड़ भी शुरू करा दी गई। मुख्य आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया, बाकी अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि परिजनों ने तहरीर दी है। कार्रवाई की जा रही है। युवक की हालत गंभीर है। मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।