गंगानगर। गंगाधाम कॉलोनी में बिल्डर पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी शोएब को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी अभी फरार हैं। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक 18 जून को गंगाधाम कॉलोनी में बिल्डर रणवीर त्यागी के पुत्र 27 वर्षीय दीपक पर घर के बाहर कार सवार पांच युवकों ने जानलेवा हमला किया था। फायरिंग भी की गई थी। इस मामले में गंगानगर थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्राम बली निवासी पांच युवकों की पहचान की गई थी। जिसमें सीएनजी पंप के पास से 25 हजार के इनामी शोएब को गिरफ्तार किया गया है। संवाद