फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घूमंतू जाति के समर्थन में शिवसेना का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
....जाति प्रमाण पत्र, आधार और वोटर कार्ड बनवाने की मांग
विज्ञापन

....बिजली-पानी व शौचालय की व्यवस्था कराने को सौंपा ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
घूमंतू जाति के परिवारों को जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बिजली-पानी और शौचालय की सुविधा दिलाने की मांग को लेकर शिवसेना यूबीटी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख संदीप गर्ग और झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष रजत सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि गढ़ रोड, रंगोली मंडप और तेजगढ़ी क्षेत्र में वर्षों से सैकड़ों परिवार झुग्गियों में रह रहे हैं। सुविधाएं नहीं मिलने से वे खुले में शौच करने को मजबूर हैं और दस्तावेजों के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। उन्होंने क्षेत्र में शिविर लगाकर दस्तावेज बनवाने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में अवनीश आर्य, प्रदीप सक्सेना, आकाश कन्नौजिया, मुकेश शर्मा, बोस सिद्धार्थ गर्ग, पवन पार्चा, तिलक राम, विनित जैन, कमल प्रजापति, मनोज विश्नोई रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें