फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिवसेना ने अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे सिनेमा इकाई चित्रपट सेना के महानगर अध्यक्ष अभिनेता मुकेश शर्मा (जूनियर अमिताभ बच्चन) और मीना मूवीज के डायरेक्टर अफजल सैफी के नेतृत्व में छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। इसमें फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया गया। केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दी गईं। उनकी फिल्मों के संवाद बोलकर सभी ने मनोरंजन किया। प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि चित्रपट सेना मुंबई में छोटे कलाकारों को फिल्म सिटी में अभिनय का मौका देकर रोजगार के द्वार खोलती है। मेरठ में भी कई कलाकारों को अवसर दे रही है। इस अवसर पर समाजसेवी राजू महरोल, यासीन खान, संगीता, सुल्ताना मिर्जा, जोगेंद्र, चुलबुल पांडेय, पंकज गुप्ता, जोगिंदर रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें