मेरठ। लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग ऑफिसर शर्ली भंडारी निर्विरोध राजकीय नर्सेस संघ की अध्यक्ष चुनी गईं हैं। शर्ली भंडारी को यह जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है। राजकीय नर्सेस संघ का 18वां द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें लखनऊ के अशोक महामंत्री जबकि मेरठ के पवन मिश्रा उपाध्यक्ष चुने गए। रविवार को लखनऊ के विज्ञान भवन में शपथ ग्रहण समारोह किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आलोक सक्सेना ने राजकीय नर्सेस संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ब्यूरो