फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगानगर के छात्रों ने आगरा में विद्या भारती की ओर से आयोजित क्षेत्रीय गणित मेला एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। नवाचार पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन करते किशोर वर्ग में लवी शर्मा एवं तरुण वर्ग में आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, रक्षित ने अंडर-17 में गोलाफेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक, कल्पेश ने अंडर-17 चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पूरुराज ने अंडर-19 चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक, शिवा ने अंडर-19 में 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, सर्वान्या ने अंडर-14 के 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल छह पदक आए। प्रतियोगिता से लौटे विजेता छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. एमएस त्यागी, प्रबंधक शालिनी त्यागी, कोषाध्यक्ष विनोद खन्ना और प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें