फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिया धर्म गुरु ने शिया वक्फ कब्रिस्तान का निरीक्षण किया

विज्ञापन
भावनपुर थाना के अब्दुलापुर ​शिया वक्फ कब्रिस्तान का निरीक्षणा करते ​शिया धर्म गुरू - फोटो : samvad
विज्ञापन
मेरठ। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने रविवार को अब्दुल्लापुर स्थित शिया वक्फ कब्रिस्तान का निरीक्षण किया। जनपद मुजफ्फरनगर में एक मजलिस को खिताब करने के बाद शिया धर्म गुरु अब्दुल्लापुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने किला रोड स्थित शिया वक्फ खसरा नंबर 954 कब्रिस्तान का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि शिया वक्फ कब्रिस्तान को कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर बेच दिया है। वहीं, कुछ लोग वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने की फिराक में लगे हैं। यहां कब्रिस्तान की संपत्ति लखनऊ शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में भी दर्ज है। इस मामले में शिया धर्मगुरु ने कहा कि वह पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे और उनसे जांच कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें