फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर में शौर्य यात्रा निकाली

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता नगर में शोर्य यात्रा निकालते हुए। (परीक्षितगढ)
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर के द्वारिका फार्म हाउस में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में गीता जयंती अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में शौर्य यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय दिपाकानंद सरस्वती ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री निवेश वशिष्ठ ने कहा कि सनातन धर्म को सभी लोगों को मानना चाहिए तभी हिंदू समाज सुरक्षित रहेगा। वहीं दूसरी ओर नगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने द्वारिका फार्म हाउस से शौर्य यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा किठौर बस स्टैंड, मेरठ रोड, मुख्य बाजार से होती हुई द्वारिका फार्म हाउस पर पहुंचकर संपन्न हुई। संचालन जिला सहमंत्री डॉ. अरुण प्रजापति और अध्यक्षता विजय धामा ने की। इस मौके पर अमित मोहन गुप्ता, अतुल, सोनू त्यागी, कपिल त्यागी, सोनू, राजेंद्र त्यागी, हर्ष शर्मा, अजय ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें