मेरठ। 69वीं ऑल इंडिया माध्यमिक विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक श्रीनगर में किया गया। इसमें मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के वुशू खिलाड़ी शौर्य ने अंडर-17 वर्ग के 52 किलोग्राम श्रेणी में प्रतिभाग किया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब प्राप्त किया। शुक्रवार को उनके कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव और कोच नेहा कश्यप ने उनका सम्मान किया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। शौर्य इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर पदक प्राप्त कर चुके हैं। संवाद