फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: 200 से ज्यादा लोगों से मिला था खुर्जा का कोरोना संक्रमित शख्स, मेरठ के शास्त्रीनगर समेत दो इलाकों को पुलिस ने किया सील

Sat, 28 Mar 2020 01:01 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
lockdown - फोटो : amar ujala
मेरठ के शास्त्री नगर  में कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने के बाद खलबली मची है। पुलिस ने हुमायूं नगर को पूरी तरह से सील कर दिया है, शास्त्री नगर को भी सील करने की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कई संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल करने में लग गई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
मूलरूप से बुलंदशहर के खुर्जा निवासी व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में कोरोनावायरस की पुष्टि हो गई है। पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित के परिवार और रिश्तेदारों की छानबीन करने में जुट गई है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स को भेजकर हुमायूं नगर की गली मोहल्ले सील कर दिए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
lockdown meerut - फोटो : amar ujala
शास्त्री नगर के सेक्टर 13, 12, 11 और 9, 10 को भी सील कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि कोरोनावायरस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है। एहतियात के तौर पर लोगों को बचाने के लिए गली मोहल्लों को सील कर लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है।

 

4 of 6
lockdown meerut - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा कि पीड़ित व्यक्ति शादी समारोह के अलावा करीब 200 से अधिक लोगों से मिला है। इसको देखते हुए मामला और भी बेहद गंभीर हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की पत्नी और तीन रिश्तेदारों की अभी जांच चल रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद शास्त्री नगर और हुमायूं नगर में संदिग्ध लोगों को तलाश की जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
coronavirus special team - फोटो : amar ujala
परिवार रिश्तेदारों में हड़कंप
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पीड़ित के परिवार और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। शास्त्री नगर में अपनी ससुराल में एक सप्ताह से महाराष्ट्र के अमरावती से आकर रुका हुआ था। इस दौरान उसकी मुलाकात बहुत लोगों से हुई। परिवार में अफरातफरी का माहौल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
हालांकि स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस की टीम उनको आश्वस्त कर रही है कि घबराने की जरूरत नहीं है। सब का इलाज होगा। पीड़ित की पत्नी और रिश्तेदारों की जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि कोरोनावायरस कहां तक फैला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें