सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के पास नाले में दिखा हिरण
मेरठ। शहर में घायल हिरण को भटकते हुए एक सप्ताह बीत गया। विशालकाय अजगर को भी दिखे भी छह दिन हो गए। रविवार को कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर शास्त्रीनगर ई ब्लॉक निवासी सचिन शर्मा एडवोकेट ने उधर देखा तो वहां घायल हिरण दिखाई दिया। इनकी सूचना पर वन विभाग की टीम डी ब्लॉक और ए ब्लॉक में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। लगभग एक घंटे बाद सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के पास नाले में कुछ युवकों ने उसी हिरण को देखा। युवकों ने हिरण की वीडियो भी बना ली। इसके अलावा एक और वीडियो क्लिप वायरल हुआ। इसमेें हिरण एक कॉलोनी के पार्क में दौड़ता दिख रहा है। वन विभाग की टीम के 10 सदस्यों ने नाले के आसपास रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन हिरण फिर ओझिल हो गया। प्रभागीय निदेशक ने सोशल मीडिया पर सूचना देकर अपील की है कि हिरण दिखाई दे तो वन विभाग को तुरंत सूचना दें। जिससे हिरण को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जा सके।
सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के पास नाले में दिखा हिरण