मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में बुधवार को शशि कौशिक को महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित किया गया। ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर और बीएसए आशा चौधरी ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें हमारे आंगन, हमारे बच्चे और मिशन शक्ति कार्यक्रमों के तहत किए गए कार्यों के लिए मिला। कौशिक ने इस उपलब्धि को पूरी टीम के समर्पण और समाज के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आगे और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। संवाद