मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को कार्यालय सहायक मुकेश चंद का सेवानिवृति समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. भारती दीक्षित ने प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह का पौधे देकर स्वागत किया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. भारती दीक्षित और प्रो. लता कुमार ने मुकेश चंद को स्टाफ क्लब की ओर से शुभकामनाएं दीं गई। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि मुकेश चंद की सेवाएं सदैव प्रशंसनीय रही है। संयोजन और संचालन सचिव प्रो. मंजू रानी ने किया। संवाद