छबील लगाकर शर्बत वितरित करते हुए। (मवाना)
मवाना। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पालिका के नामित सभासद अक्षत शर्मा ने किला बस स्टैंड पर छबील लगाकर राहगीरों को शरबत का वितरण किया। कार्यक्रम में अक्षत शर्मा, अर्पित पांडे, ठाकुर शनी प्रताप, दीपक, अखिल सैनी, मुकुल चौहान, आर्यन अग्रवाल, अभिषेक, निकुंज, जयदीप चौहान, सुमित चौहान, वीरसेन चौहान, सचिन चौहान आदि उपस्थित रहे।