मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांति विधान को पूर्ण होने में तीन दिन शेष हैं। रचित जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को शांतिधारा और जिनेंद्र देव का अभिषेक किया गया। इसमें सोधर्म इंद्र बने विरेंद्र जैन, रितेश जैन, अंकुर जैन और राजकुमार जैन आदि को अभिषेक और शांतिधारा के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन के साथ अष्ट द्रव्यों से भगवान शांतिनाथ की पूजा अर्चना की। भक्तों ने विधान के दौरान मांडले पर अर्घ्य समर्पित किए। चंद्रप्रभु मुनि सुब्रतनाथ पारसनाथ महावीर भगवान के जयकारे लगाते हुए भक्ति के साथ बेदी की परिक्रमा कर विधान संपन्न किया। इस दौरान विनोद जैन, मनोज जैन, हेमचंद जैन, नवीन जैन, सिद्धार्थ जैन आदि मौजूद रहे। संवाद