मेरठ। सदर काली मंदिर में शनि जयंती पर कार्यक्रम किया गया। इसमें गरीबों की सेवा में जीवन समर्पित करने वाले स्वर्गीय डॉ. अनिल प्रसाद एवं डॉ. सुकुमार सेन को स्मरण किया गया। डॉ. सुब्रतो सेन ने बताया कि दोनों चिकित्सकों ने जीवनभर सेवाकार्य किया। सेन ने बताया कि स्वर्गीय डॉ. अनिल प्रसाद की पत्नी रश्मि प्रसाद द्वारा युग पुरुष नामक पुस्तक प्रकाशित की गई। शनि जयंती के पावन अवसर पर युग पुरुष पुस्तक का विमोचन मंदिर में किया गया। मंदिर के पुजारी सुबीर बनर्जी एवं डॉ. सुब्रतो सेन ने पुस्तक को मां के चरणों में अर्पित किया। ब्यूरो